UPPSC PCS Results: यूपी पीसीएस 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी, टॉप-10 में आठ बेटियां, आगरा की दिव्या सिकरवार बनीं टॉपर
punjabkesari.in Friday, Apr 07, 2023 - 11:09 PM (IST)

प्रयागराज (सैयद रजा): उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) 2022 मुख्य परीक्षा का शुक्रवार को रिजल्ट घोषित किया गया। यूपीपीएससी 2022 की टॉप टेन में 8 बेटियों ने इस बार बाजी मारी है, इसमें आगरा की दिव्या सिकरवार ने टॉप किया है और ऐश्वर्या दुबे की 9वीं रैंक आई है। इसी तरह बुलंदशहर की नम्रता सिंह तीसरे, उत्राखंड की आकांक्षा गुप्ता चौथे स्थान पर रही हैं। बता दें कि पीसीएस 2022 के तहत मौजूद कुल 383 रिक्तियों के सापेक्ष कुल 364 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया। मुख्य परीक्षा में 5311 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, इसमें से 1070 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था।
आगरा की दिव्या सिकरवार ने किया टॉप
यूपी पीसीएस 2022 के टॉप टेन डिप्टी कलेक्टर की सूची जारी की गई है। इसमें आगरा की दिव्या सिकरवार ने टॉप किया है, वह पहले स्थान पर हैं जबकि दूसरे नंबर पर लखनऊ की प्रतीक्षा पांडेय रही हैं। साथ ही आगरा की ही ऐश्वर्या दुबे ने नौंवा स्थान प्राप्त किया है।
टॉप 10 में आठ बेटिया:-
1 दिव्या सिकरवार आगरा
2 प्रतीक्षा पांडेय लखनऊ
3 नम्रता सिंह बुलंदशहर
4 आकांक्षा सिंह उत्तरांचल
5 कुमार गौरव अंबेडकर नगर
6 सल्तनत प्रवीन लखनऊ
7 मोहसिना बानो मध्य प्रदेश
8 प्राजक्ता त्रिपाठी प्रयागराज
9 ऐश्वर्या दुबे आगरा
10 संदीप कुमार तिवारी गोंडा