श्रद्धालु से भरी नाव गंगा नदी में पलटी, कड़ी मशक्कत के बाद NDRF की टीम ने सभी को बचाया

punjabkesari.in Saturday, Nov 26, 2022 - 04:51 PM (IST)

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां पर केरल से वाराणसी आए 40 श्रद्धालुओं की नाव शनिवार की सुबह दशाश्वमेध घाट के सामने गंगा में पलट गई। नाव सवार श्रद्धालु डूबने लगे तो आसपास मौजूद नाविकों ने गंगा में छलांग लगा कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। दो लोगों को कुछ दिक्कत महसूस हुई तो उन्हें कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, हादसे के बाद से जल पुलिस और NDRF की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी लोगों को बचा लिया है। इस हादसे में किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ है।

PunjabKesari

बचाव कार्य में लगी NDRF और जल पुलिस की टीमें
बता दें कि यहां पर मौजूद स्थानीय लोगों के अनुसार नौका विहार करते हुए हादसे में नाव में सवार करीब 34 लोग नदी में डूब गए। वहीं सूचना मिलने के बाद एनडीआरएफ और जल पुलिस टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई। पुलिस के अनुसार सभी लोगों को स्थानीय लोगों के सहयोग से सुरक्षित निकाल लिया गया है। बताया गया कि इसमें से दो लोगों की हालत गंभीर होने की वजह से उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

PunjabKesari

नौका संचालन कर्ता पर पंजीकृत किया गया-ACP
इस मामले में एसीपी दशास्व्मेध अवधेश पांडेय ने बताया कि, नाव संचालन कर्ता की गलती से बड़ा हादसा होते होते बच गया। उन्होंने कहा कि नाव संचालन कर्ता को नाव की जांच करने बाद यात्रियों को नाव में बैठाना चाहिए था। उन्होंने बताया कि नौका संचालन कर्ता पर अभियोग पंजीकृत कर दिया गया है।

PunjabKesari 
दोनों यात्रियों को उपचार के लिए मंडलीय चिकित्सालय भेज दिया गया है। जो खतरे से बाहर है। ऐसी गलती दोबारा न हो सभी नौका संचालन कर्ताओ को आदेशित किया गया है। नौका संचालन के पूर्व नाव की तकनीकी जांच व सभी यात्रियों को लाइफ़ जैकेट प्रदान करने के पश्चात ही नौका संचालन करें।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static