महिला से गैंगरेप के बाद बनाया वीडियो, मुंह खाेलने पर दी जान से मारने की धमकी

punjabkesari.in Thursday, Sep 06, 2018 - 05:09 PM (IST)

बुलंदशहर (इकबाल सैफी)-उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा पर एक बार फिर सवालिया निशान लग गया। जब बुलंदशहर से गैंगरेप का नया मामला सामने आया। जिसमें चाकू की नोक पर चारा काटने खेत पर गई महिला के साथ तीन युवकों ने रेप किया। इस कृत्य के बाद हैवानाें ने रेप का वीडियो भी बना लिया। महिला से गैंगरेप की खबर के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। 

मामला जनपद के अरनिया थाना क्षेत्र का है। पीड़िता का कहना है कि वह जंगल में घास काटने गई थी। इसी दौरान गांव के तीन युवक वहां पहुंच गए और उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना ली। साथ ही शिकायत करने पर जान से मारने और वीडियो को वायरल करने की भी धमकी दी।

पीड़िता ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनाें ने तुरंत थाने में जाकर इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सूचना मिलते ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पींडिता की रेप की बनायी वीडियो भी बरामद कर ली है। पुलिस मामले में सभी सबूत और साक्ष्य एकत्र कर कार्रवाई कर रही है।   
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static