ईद की मुबारकबाद की बधाई से ज्यादा अखिलेश पर तंज कस गए शिवपाल, कहा- हमने उसे चलना सिखाया.. वो हमें रौंदते चला गया
punjabkesari.in Tuesday, May 03, 2022 - 01:39 PM (IST)
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव के बीच नाराजगी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। , प्रसपा के राष्ट्रीय अक्ष्यक्ष ट्वीट कर अखिलेश पर जमकर निशाना साधा है। शिवपाल ने कहा अपने सम्मान के न्यूनतम बिंदु पर जाकर मैंने उसे संतुष्ट करने का प्रयास किया! इसके बावजूद भी अगर नाराज हूं तो किस स्तर तक उसने हृदय को चोट दी होगी!
अपने सम्मान के न्यूनतम बिंदु पर जाकर मैंने उसे संतुष्ट करने का प्रयास किया!
— Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) May 3, 2022
इसके बावजूद भी अगर नाराज हूं तो किस स्तर तक उसने हृदय को चोट दी होगी!
हमने उसे चलना सिखाया..
और वो हमें रौंदते चला गया..
एक बार पुनः पुनर्गठन,आत्मविश्वास व सबके सहयोग की अप्रतिम शक्ति से ईद की मुबारकबाद।
उन्होंने कहा कि हमने उसे चलना सिखाया.. और वो हमें रौंदते चला गया। एक बार पुनः पुनर्गठन,आत्मविश्वास व सबके सहयोग की अप्रतिम शक्ति से ईद की मुबारकबाद। बता दें कि चुनाव में हार के बाद पार्टी के समीक्षा बैठक में शिवपाल के न बुलाए जाने से बाद चाचा और भतीजे में दूरियां बढ़ने लगे। उसके कुछ बाद शिवपाल ने सीएम योगी से मुलाकात की। जिससे उनके भाजपा में जाने की अटकलें लगाई जाने लगी। फिलहाल अभी तक शिवपाल ने अपना पत्ता नहीं खोला कि वो भाजपा में जाएंगे या नहीं।