हम कर्मठ और ईमानदार CM योगी के नेतृत्व में लड़ेंगे 2022 का विधानसभा चुनावः स्वतंत्र देव

punjabkesari.in Saturday, Jun 19, 2021 - 11:37 AM (IST)

एटा/लखनऊः आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ती जा रही है। सभी दल अपनी पृष्ठभूमि को मजबूत करने में भी जुटे हुए हैं। वहीं सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी में आंतरिक अशांति भी प्रदेश में तमाम अटकलों को हवा दे रही है। ऐसे में यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने स्पष्ट किया है कि हम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

बता दें कि एटा में अमापुर से भाजपा विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह के लिए आयोजित शोकसभा में शामिल हुए और पार्टी कार्यालय पर विधायकों और संगठन के प्रमुख लोगों के साथ मंथन किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने एटा में दावा किया कि पार्टी अगला चुनाव सीएम योगी के नेतृत्व में लड़ेगी। उन्होंने कहा प्रदेश में भ्रष्टाचार गुंडागर्दी खत्म हो गई है, विकास हो रहा है और हम ऐसे कर्मठ, योग्य, ईमानदार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ के नेतृत्व में 2022 का चुनाव लड़ेंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static