Weather Update: बढ़ते तापमान के बीच यूपी में फिर बदलेगा मौसम, पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में होगी बारिश

punjabkesari.in Sunday, Mar 17, 2024 - 03:50 PM (IST)

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में अब तापमान बढ़ रहा है और लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। अब सिर्फ सुबह और शाम के समय ही मौसम ठंडा होता है और फिर तेज धूप निकलने के साथ मौसम में बदलाव हो जाता है। इसी बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर मौसम बदलने की जानकारी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों आने वाले 19 और 20 मार्च को बारिश होने की संभावना है।

PunjabKesari
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अब मौसम बदलाव हो रहा है। आज यानी रविवार को भी प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा। 18 मार्च को भी प्रदेश के पश्चिमी व पूर्वी दोनों भाग में मौसम के साफ रहने के आसार हैं। 19 मार्च से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और 19 मार्च को पूर्वी यूपी के भाग में दक्षिण पूर्व भाग में अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। पश्चिमी यूपी में इस दौरान मौसम के शुष्क रहने के ही आसार हैं। हालांकि, पूर्वी यूपी में 20 मार्च को एक दो जगह पर बारिश होने का आसार है।

यह भी पढे़ंः 'लोकसभा चुनाव में इस बार BJP कम से कम 40 सीटें गंवाने जा रही है...' सपा नेता रामगोपाल यादव का दावा
समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ जबरदस्त सत्ता विरोधी लहर होने का दावा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में यह पार्टी पिछले चुनाव लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार कम से कम 40 सीटें गंवाने जा रही है। यादव ने कहा, "भाजपा के लोग निरंतर असत्य भाषण देकर जनता को बहकाने का काम कर रहे हैं। जब हम लोगों के बीच जाते हैं तो मालूम पड़ता है कि उत्तर प्रदेश में केंद्र और राज्य दोनों ही सरकारों के खिलाफ जबरदस्त सत्ता विरोधी लहर है।"
 

​​​​​​​

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static