आशिक बना हत्यारा: फोन बिजी बताया तो मिलने के लिए बुलाया और मार दी गोली, रोज फोन पर Busy रहती थी प्रेमिका

punjabkesari.in Friday, Jan 20, 2023 - 01:39 PM (IST)

भदोही: यूपी के भदोही जिले में सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने की वजह बस इतनी थी की इसकी प्रेमिका को फोन व्यस्त था। घटना के बाद लड़की की मौके पर ही मौत हो गई और प्रेमी घटना स्थल से भाग गया। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक लड़की और आरोपी प्रेमी के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों की आपस में फोन पर बातें होती थी। इसी बीच प्रेमिका का फोन बिजी आने लगा प्रेमी को किसी और से बात करने का शक हुआ और प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया। वह अपनी छोटी बहन के साथ वहां पहुंची। उसने प्रेमिका से बार-बार मोबाइल बिजी रहने का कारण पूछा। प्रेमिका इस सवाल पर नाराज हुई तो वह उखड़ गया। मारपीट करने लगा। फिर तमंचे सटाकर उसकी कनपटी पर गोली मार दी। लड़की की मौके पर ही मौत हो गई।
PunjabKesari
वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही एनकाउंटर में हत्यारोपी अरविंद विश्वकर्मा और उसके भाई को पकड़ लिया। SP डॉ. अनिल कुमार के मुताबिक, आरोपी अरविंद ने बताया कि प्रेमिका मोबाइल पर किसी से बात करती थी। जब भी वह फोन लगाता। उसका फोन बिजी आता था। वह स्कूल जाती थी, तो भी फोन नहीं उठाती थी। अगर, कभी फोन उठ भी जाता था, तो काम बताकर काट देती थी। मैसेज करता था, लेकिन कोई रिप्लाई नहीं करती थी। हत्या की यह वारदात बुधवार देर रात सुरियावा थाने के एक गांव की है। आरोपी अरविंद विश्वकर्मा ऊंज थाना क्षेत्र के मीनापुर गांव का रहने वाला है। अरविंद हाई स्कूल तक पढ़ा है। अभी वह ट्रैक्टर चलाता है। उसका डेढ़ साल से गांव की एक लड़की से अफेयर चल रहा था। वह क्लास-11 में पढ़ती थी।
PunjabKesari
मुठभेड़ में आरोपी और उसका भाई गिरफ्तार
मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कई टीम बनाई। SP ने बताया कि गुरुवार सुबह 6 बजे बीरमपुर तिराहे के पास आरोपियों की लोकेशन मिली। वहां घेराबंदी की गई। आरोपी वहां से गुजरने तो उनको रोकने का प्रयास किया। लेकिन, आरोपियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static