अय्यास पति की शिकायत लेकर थाने पहुंची पत्नी, बोली- 14 बच्चे, 2 बीवी सबसे कराता है मजदूरी अब बेच रहा मकान, अंत में जो बताया SSP भी हैरान
punjabkesari.in Sunday, Apr 02, 2023 - 10:28 AM (IST)

बरेली: जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक के दो बीवियों से 14 बच्चे हैं लेकिन कमाई के नाम पर कुछ भी नहीं है। सभी को मज़दूरी पर लगा रखा है और खुद दूसरी महिलाओं के चक्कर में रहता है। अब अपनी अय्याशी के लिए मकान भी बेचना चाहता है।
यह भी पढ़ें-रामपुरः मां के जुर्म की सजा जेल में भुगत रही 6 माह की मासूम बच्ची
महिला ने पति के खिलाफ शिकायती पत्र देकर की कार्रवाई की मांग
शनिवार को एसएसपी के सामने पेश हुई बारादरी इलाके के जोगीनवादा में रहने वाली महिला ने अपने पति के खिलाफ यह शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। महिला ने अधिकारियों को बताया कि उसके पति ने उसके बाद एक और शादी की। कुल मिलाकर 14 बच्चे हैं। वह अपनी अय्याशी के लिए मकान भी बेचना चाह रहा है। पीड़िता ने मकान की बिक्री रुकवाने की गुहार लगाई है।
यह भी पढ़ें-Congress के प्रदेश महासचिव ने पीएम Narendra Modi पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी, संभल में दर्ज हुई FIR
पति के अन्य कई महिलाओं से हैं संबंधः पत्नी
महिला ने बताया कि उसकी 25 वर्ष पहले शादी हुई थी। जिससे 9 बच्चे हैं। वह दूसरी पत्नी है। पहली पत्नी के पांच बच्चे हैं। आरोप है कि पति के अन्य कई महिलाओं से संबंध हैं। जिस वजह से वह चार मकान बेच चुका है। एक मकान बचा है, वह उसे भी बेचना चाहता है। महिला ने बताया कि बच्चों की शिक्षा पर ध्यान न देकर उनसे मजदूरी कराता है। यदि मकान बिक गया तो वे लोग बेघर हो जाएंगे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

पाकिस्तान में पोलियो टीकाकरण टीम पर फिर आतंकी हमला, एक सुरक्षाकर्मी की मौत

बालासोर मेडिकल कॉलेज पहुंची झारखंड की डाॅक्टरों की टीम, राज्य के 1 दर्जन से अधिक घायलों को देगी उचित इलाज

ओडिशा ट्रेन हादसे में 288 यात्रियों ने गंवाई जान, CM नवीन पटनायक ने 5 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया

ओडिशा रेल हादसा : भारतीय नौसेना ने 43 कर्मियों की मेडिकल टीम भेजी, 1100 से अधिक घायल