प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालात में थी पत्नी, अचानक पहुंचा पति; दोनों को नग्न पकड़ा...अब वही दे रही जान से मारने की धमकी

punjabkesari.in Sunday, Jul 27, 2025 - 08:22 AM (IST)

हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ होटल के एक कमरे में नग्न अवस्था में पकड़ा है। दोनों हमबिस्तर थे, तभी पति वहां पर आ गया और दोनों को रंगरंलिया मनाते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। पति और परिजनों को देखकर दोनों के होश उड़ गए। तभी महिला का आशिक वहां से नग्नावस्था में ही भाग गया और उसे बचने के लिए होटल से निकलकर हाईवे तक दौड़ लगानी पड़ी। अब पति थाने में जान बचाने की गुहार लेकर पहुंचा है। इस पूरे मामले का वीडियो भी वायरल हो रहा है। 

झूठ बोलकर घर से निकली थी पत्नी 
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के फरीदाबाद निवासी युवक का निकाह गढ़ निवासी युवती से हुआ था। पति के अनुसार गुरुवार को पत्नी मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन शक होने पर पति अन्य रिश्तेदारों के साथ पीछा करते हुए एक होटल में पहुंचा था। जहां परिजनों ने पत्नी को नग्न अवस्था में दोनों को एक कमरे में पकड़ लिया। पत्नी के प्रेमी को परिजनों ने सड़क पर नंगा दौड़ाया था। बताया जा रहा है कि पति और पत्नी दोनों में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के चलते महिला ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया हुआ था। 

पति ने लगाई जान बचाने की गुहार
अब पति थाने पहुंचा है और कहा है कि उसकी जान को खतरा है। उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने जान से मारने की धमकी दी है। बताया कि पत्नी अब उसे ड्रम में पैक करके ठिकाने लगवा देगी। उसकी जान खतरे में है। पति ने शिकायत की कि पत्नी न सिर्फ धोखा दे रही है, बल्कि उसे रास्ते से भी हटाना चाहती है। उसने सुरक्षा की गुहार लगाई और प्रेमी व पत्नी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। महिला ने भी होटल में साथ पकड़े गए युवक के खिलाफ तहरीर दी है, जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static