पति के इलाज के लिए महिला चला रही ई-रिक्शा, मदद की बजाए मजाक उड़ा रहे रिश्तेदार

punjabkesari.in Tuesday, Jul 04, 2023 - 05:23 PM (IST)

मऊः "कहते हैं जब दिल में हो जज्बा तो कुछ भी कर गुजरने का हौसला रखता है" यह कहावत उर्मिला नाम की महिला पर सटीक बैठती है। जो अपने पति के इलाज के लिए ई रिक्शा चलाने को मजबूर है। महिला की मदद की बजाए लोग मजाक भी उड़ा रहे हैं। लेकिन महिला लोगों की परवाह न करते हुए ई रिक्शा चलाकर अपने पति का इलाज और परिवार का पालन पोषण कर रही है।

PunjabKesari

ईलाज के लिए पैसा न होने पर ई-रिक्शा चलाने को मजबूर महिला
आपको बता दें कि मऊ शहर के परदहा इलाके में स्थित कांशीराम आवास में उर्मिला राजभर नाम की महिला रहती है जिनके पति काफी बीमार हैं और उन्हें टीबी की बीमारी है। पति की बीमारी के इलाज के लिए महिला के पास पैसे नहीं होने पर एक ई रिक्शा को लोन पर लिया है और उसे पूरे शहरभर में चलाकर अपने पति का इलाज करा रही है। साथ ही अपने परिवार का पालन पोषण भी कर रही है।

PunjabKesari

अपने 5 बच्चों का भी खौर्च उठा रही महिला
महिला के 5 बच्चे हैं जिनकी पढ़ाई-लिखाई भी ई-रिक्शा चलाकर पूरी होती है। हालांकि इस महिला की ना तो मदद प्रशासन ने किया है और ना ही शासन, रिश्तेदार और दोस्तों ने किया है।ऊपर से रिश्तेदारों द्वारा महिला का मजाक उड़ाया जा रहा है। महिला ने पंजाब केसरी टीवी से खास बातचीत की है और ई रिक्शा चलाने का पूरा वाक्या बताया है। इतना ही नहीं बात करते-करते महिला ने अपना दर्द बयां किया तो उसके आँखों से आंसू निकल पड़े। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Related News

static