50 वर्षीय विधवा महिला को अकेला देख बिगड़ी दरिंदे की नियत, दिया शर्मनाक करतूत को अंजाम

punjabkesari.in Monday, Jan 11, 2021 - 01:40 PM (IST)

शाहजहांपुर (उप्र): शाहजहांपुर जिले में 50 वर्षीय एक विधवा महिला के साथ उसके गांव के ही एक व्यक्ति ने कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस उपाधीक्षक (सदर) महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सेहरामऊ थाने के अंतर्गत कुतुबपुर गांव में रहने वाली महिला के पति की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि कुतुबपुर गांव में ही रहने वाला सुनील रात महिला के घर में घुस गया और तमंचे का भय दिखाकर उसका कथित रूप से बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी की महिला के बेटे से जान पहचान थी, जिसके कारण उसका महिला के घर आना जाना था। पुलिस ने रविवार शाम मामला दर्ज कर महिला को चिकित्सीय जांच के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है जो घटना के बाद से फरार है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Related News

static