सावधान! इस बीमारी से हुई दुनिया में पहली इंसानी मौत, इंसान से इंसान में फैल रही ? अलर्ट पर वैज्ञानिक; जानें Corona Virus से कितना है खतरनाक?

punjabkesari.in Wednesday, Nov 26, 2025 - 07:02 PM (IST)

World's First Death : अमेरिका के वॉशिंगटन राज्य में H5N5 बर्ड फ्लू से पहली मानव मौत दर्ज होने के बाद वैश्विक स्वास्थ्य एजेंसियों में चिंता बढ़ गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि की है कि ग्रेज हार्बर काउंटी के एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत H5N5 एवियन इन्फ्लुएंजा संक्रमण के कारण हुई। यह दुनिया में इस तरह के वायरस से इंसान की पहली आधिकारिक मौत है। हालांकि यह भी सामने आया है कि मृतक पहले से ही कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे।

कैसे हुआ संक्रमण? घरेलू पक्षी बने कारण! (World's First Death)
स्वास्थ्य विभाग की जांच में पता चला कि मृतक के घर पर मुर्गियों सहित कई प्रकार के पालतू पक्षी थे। जहां इन पक्षियों को रखा जाता था, वहां भी H5N5 वायरस के निशान मिले। अधिकारियों का अनुमान है कि संक्रमित घरेलू पक्षी या आसपास के जंगली पक्षी इसके प्रमुख स्रोत हो सकते हैं। 

ऐसे हुई बीमारी की पहचान 
बीमारी के लक्षण बढ़ने पर बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी की वायरोलॉजी लैब ने जांच में H5N5 संक्रमण की पुष्टि की। इसके बाद अमेरिकी CDC (सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन) ने भी रिपोर्ट को मान्यता दी। 

क्या यह वायरस इंसान से इंसान में फैल सकता है?
विश्वभर में उठ रही आशंकाओं के बीच स्वास्थ्य विभाग ने राहत भरी जानकारी दी है। H5N5 इंसान से इंसान में नहीं फैल रहा है। मरीज के संपर्क में आए सभी लोगों की जांच की गई और किसी में भी संक्रमण के लक्षण नहीं पाए गए। अधिकारियों ने इसे “एक अलग-थलग मामला” बताया है और आम जनता के लिए जोखिम बहुत कम माना है। 

एहतियात फिर भी जरूरी
स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। पोल्ट्री फार्म, पक्षियों से जुड़े कर्मचारी और ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वालों को मास्क, दस्ताने और उच्च स्तर की स्वच्छता बरतने की सलाह दी गई है।

H5N5 को लेकर क्यों बढ़ा वैश्विक अलर्ट? 
H5N5 को बर्ड फ्लू वायरस का नया वेरिएंट माना जा रहा है, जो अब तक सिर्फ पक्षियों में पाया जाता था। इंसानों में यह पहली बार सामने आया है, इसलिए विश्व स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस वेरिएंट की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। 

यह भी पढ़ें : चलती ट्रेन से उतरा शख्स, लड़खड़ाया तो GRP ने संभाला, फिर जेब से आई अजीब आवाज; सकपकाहट ने खोली ऐसी पोल, राज जानकर पैरों तले खिसक जाएगी जमीन 

लखनऊ : रेलवे प्लेटफॉर्म पर मंगलवार को एक ऐसा वाक्या हुआ जिसने न सिर्फ पुलिस की चौकसी को साबित किया, बल्कि एक शातिर मोबाइल चोर का राज भी खोल दिया। प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के पहुंचते ही कई यात्री गेट के पास खड़े थे। इसी भीड़ में एक युवक तेज रफ्तार ट्रेन से उतरने की कोशिश में लड़खड़ा गया। पास में खड़े जीआरपी जवान ने तुरंत दौड़कर उसे संभाल लिया ..... पढ़ें पूरी खबर.....

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static