Breaking News: बुलंदशहर हिंसा का मुख्य आरोपी योगेश राज गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Dec 06, 2018 - 02:21 PM (IST)

बुलंदशहरः बुलंदशहर हिंसा के मुख्य आरोपी एवं बजरंग दल के जिला संयोजक योगेश राज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर उसकी तलाश कर रही थी। हालांकि योगेश राज को गिरफ्तार करने की कोई अधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है।

इससे पहले योगेश ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उसने अपने आप को निर्दोश बताया। अपना पक्ष रखते हुए योगेश ने कहा है कि वह बेगुनाह है। इस हिंसा से उसका कोई लेना देना नही है। गौकसी के मुद्दे को लेकर बजरंग दल ने कोई प्रदर्शन नहीं किया। दल के नेता गौ कटान के आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गए थे।

साथ ही कहा कि उन्हें तो थाने में गोली चलने और इंस्पेक्टर सुबोध के साथ युवक सुमित को गोली लगने की सूचना मिली थी। हमारा कोई कसूर नहीं हैं। इस मामले की जांच में बजरंग दल पूरा सहयोग देने को तैयार है। बशर्त पुलिस निष्पक्ष होकर जांच करें और बेकसूरों को गिरफ्तार ना करे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static