योगी आदित्यनाथ ने की महाशिवरात्रि के अवसर पर पूजा-अर्चना, भोले शंकर का किया रुद्राभिषेक

punjabkesari.in Friday, Mar 08, 2024 - 04:21 PM (IST)

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि पर भरोहिया के पितेश्वरनाथशिव मंदिर में जलाभिषेक तथा गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों के आरोग्य, सुख, समृद्धि व शांति की कामना की। यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ शुक्रवार सुबह लखनऊ से पीपीगंज के भरोहिया स्थित पितेश्वरनाथ शिव मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। 

 

जलाभिषेक करने के बाद मुख्यमंत्री ने भरोहिया में शिव मंदिर के सामने स्थित गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ के परिसर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इसके बाद मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर पहुंचे और उन्होंने भगवान भोले शंकर का रुद्राभिषेक किया।

इससे पहले सीएम योगी ने ट्वीट कर महाशिवरात्रि की बधाई दी। योगी ने लिखा कि वृषभध्वजाय सोमाय सोमनाथाय शम्भवे। दिगम्बराय भर्गाय उमाकान्ताय वै नमः॥ देवाधिदेव महादेव की आराधना एवं पूजन के महापर्व 'महाशिवरात्रि' के पवित्र अवसर पर आज @Gorakhnathmndr में विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर चराचर जगत के कल्याण और समृद्धि की प्रार्थना की। हर हर महादेव!


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static