UP पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, योगी सरकार ने किया 64 IPS अधिकारियों का तबादला

punjabkesari.in Tuesday, Jan 08, 2019 - 08:55 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए रात भारतीय पुलिस सेवा के 64 अधिकारियों के तबादले कर दिए। गृह विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक मुरादाबाद विनोद कुमार सिंह को एडीजी पीएसी लखनऊ बनाया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक कानून व्यवस्था प्रवीण कुमार को महानिरीक्षक कानून व्यवस्था नियुक्त किया गया है।

PunjabKesariप्रवक्ता ने बताया कि पुलिस उप महानिरीक्षक अयोध्या ओंकार सिंह को महानिरीक्षक अयोध्या बनाया गया है जबकि उप महानिरीक्षक पीटीसी सीतापुर को प्रयागराज में महानिरीक्षक पीएसी पूर्वी जोन बनाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मुख्यालय से सम्बद्ध मंजिल सैनी को उप महानिरीक्षक कानून व्यवस्था नियुक्त किया गया है जबकि पुलिस अधीक्षक पीलीभीत बालेंदु भूषण सिंह को एसपी लखनऊ में एसपी प्रशिक्षण एवं सुरक्षा बनाया गया है।

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static