गोरखनाथ मंदिर में योगी ने 150 लोगों की सुनी फरियाद

punjabkesari.in Sunday, Feb 10, 2019 - 04:10 PM (IST)

 

गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दरबार लगाकर 150 से अधिक फरियादियों की समस्यायें सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री परंपरागत पूजा-अर्चना के बाद फरियादियों के बीच पहुंचे और वहां तड़के से मौजूद फरियादियों की समस्या सुनी। उन्होंने फरियादियों की समस्या के समाधान के लिये अधिकारियों को निर्देश भी दिये।

योगी सुबह साढ़े पांच बजे सीधे गुरु गोरक्षनाथ की प्रतिमा के दर्शन के लिये पहुंचे। उन्होंने उनकी पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद ब्रहमलीन गुरु अवेद्यनाथ के समाधि स्थल जाकर आशीर्वाद लिया।

यहां से मुख्यमंत्री गोशाला पहुंचे और गायों को अपने हाथ से गुड़ और चना खिलाया। इसके बाद वह फरियादियों से मुलाकात करने अपने कक्ष चले गये। यह सिलसिला सुबह करीब नौ बजे तक चला।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static