हर रोज 17 से 18 घंटे कार्य करते हैं यूपी के CM योगी

punjabkesari.in Saturday, Aug 17, 2019 - 06:06 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि वह हर रोज 17 से 18 घंटे कार्य करते हैं और उन्हें इससे आत्मिक संतुष्टि प्राप्त होती है। योगी ने उत्तर प्रदेश प्रान्तीय सिविल सेवा (प्रोन्नत अधिकारी) संघ के सामान्य अधिवेशन-2019 के उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि वह स्वयं प्रतिदिन 17 से 18 घण्टे पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करते हैं। इससे उन्हें आत्मिक संन्तुष्टि प्राप्त होती है।

उन्होंने कहा कि प्रतिबद्धता, निष्ठा, लगन और परिश्रम से कार्य करने पर विश्वसनीयता के साथ ही सम्मान भी बढ़ता है। अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों को लोग वर्षों याद रखते हैं। उन्होंने कहा कि सब कुछ परिवर्तनशील है इसलिए अधिकारियों को प्राप्त हुए अवसर का लाभ उठाते हुए परिश्रमपूर्वक कार्य करना चाहिए। इससे अधिकारी स्वयं और उनका संवर्ग यशस्वी होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजकीय सेवा को औपचारिकता नहीं समझा जाना चाहिए। यह अपने समाज, देश और प्रदेश की सेवा का अप्रतिम अवसर है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राजकीय अधिकारियों व कर्मचारियों के कल्याण हेतु प्रभावी कदम उठाए हैं। राजकीय कर्मियों की समस्याओं के समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिये गये हैं। सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के सेवा सम्बन्धी लम्बित प्रकरणों का शीघ्रता से निस्तारण किया गया है।



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static