रामपुर के 'दरिंदे'- लड़कियों से सरेआम छेड़खानी, वीडियो कर दिया वायरल

punjabkesari.in Sunday, May 28, 2017 - 06:05 PM (IST)

रामपुर: उत्तर प्रदेश में रामपुर के टांडा क्षेत्र में लड़कियों के साथ सरेराह छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने बताया कि पुलिस के संज्ञान में मामला आने के बाद वीडियो की गहनता से पड़ताल की गई और इस सिलसिले में कुआंखेडा गांव निवासी शहनवाज को देर शाम धर दबोचा। उन्होंने बताया कि पुलिस घटना में लिप्त अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। छेड़छाड़ की शिकार लड़कियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं जिनसे पूछताछ के बाद घटना की जगह और तारीख के बारे में पुख्ता जानकारी मिल सकेगी जिसके आधार पर अभियुक्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

                  PunjabKesari
गौरतलब है कि सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कुछ बदमाश छेड़छाड़ करते नजर आ रहे हैं। बदमाशों ने दुस्साहिक वारदात का वीडियो भी बनाया और फिर उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो में कुछ बदमाश 2 लड़कियों से छेड़छाड़ करते दिख रहे हैं। उन्हें गालियां भी दे रहे हैं। बदमाश उनके दुपट्टे खींचने की भी कोशिश कर रहे हैं। कुछ बदमाश फेसबुक पर इस वीडियो को अपलोड करने की बात भी कर रहे हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static