इलाहाबादः यहां आग बरसाते सूरज ने तोड़ा 37 साल पुराना रिकॉर्ड

punjabkesari.in Tuesday, Jun 06, 2017 - 05:14 PM (IST)

इलाहाबाद: संगम के शहर इलाहाबाद में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है और सूरज की तपिश रोजाना नए रिकार्ड कायम रही है। बीते 24 घंटों में यहां का अधिकतम तापमान 48.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इलाहाबाद में जून महीने इससे पहले इतना तापमान साल 1980 में रिकॉर्ड किया गया था। इस तरह आग बरसाते सूरज ने यहां 37 साल पुराना रिकार्ड तोड़ दिया है।

बता दें कि तापमान के 48 डिग्री का आंकड़ा पार होने की वजह से इलाहाबाद का जन-जीवन पूरी तरह बेहाल हो गया है। आसमान से बरस रही आग और उमस भरी गर्मी ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया है। हालात यह है कि दिन चढ़ते ही यहां सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है और लोग बेहद ज़रूरी होने पर ही घर से बाहर निकलते हैं।

मौसम के तीखे तेवर के चलते यहां 5 हजार से ज़्यादा लोग हीट स्ट्रोक का शिकार होकर अलग- अलग अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। अस्पतालों की ओपीडी मरीजों की भीड़ से भरी पडी हुई हैं।

UP HINDI NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें-


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static