डिप्टी CM दिनेश शर्मा का बयान, कहा- अब होगा अयोध्या का विकास

punjabkesari.in Monday, Oct 23, 2017 - 12:17 PM (IST)

आगराः आगरा में प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने एक प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने पर्यटन के मुद्दे पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने कहा कि त्योहारों के मौके पर अयोध्या में पर्यटक आएंगे और कार्यक्रम होंगे। जिससे अयोध्या का समुचित विकास होगा।

अब अयोध्या का समुचित विकास होगा
उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से हम दीवाली हर साल वहां मनाते थे। इस दौरान वहां कई देश के लोग शामिल होते थे। विभिन्न देशों के लोगों के आने से हमारे देश का आकर्षण बढ़ा है। त्योहारों पर वहां पर पर्यटक आएंगे और कार्यक्रम होंगे। इससे अयोध्या का समुचित विकास होगा। निश्चित रुप से जो रेस्टोरेंट, होटल होंगे उससे भी आम आदमी की आमदनी बढ़ेगी।

पिछली सरकार ने अधूरे कामों का किया शिलान्यास
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का मंतव्य है कि कानून व्यवस्था पूरे तरीके से चाक चौबंद हो। जिसका शिलान्यास और लोकार्पण सरकार करेगी। पिछली सरकारों ने 100 करोड़ रुपए के कार्यों में 2-3 करोड़ रुपए देकर अधूरे कामों का शिलान्यास किया है। लेकिन अब जितना बजट सरकार के पास होगा, उतनी ही योजनाओं का क्रियांव्यन किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static