कलयुगी बेटों ने मां-बाप को उतारा मौत के घाट, वजह जान रह जाएंगे दंग

punjabkesari.in Saturday, Jan 06, 2018 - 04:34 PM (IST)

बस्तीः उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो बेटों ने अपने बाप और सौतेली मां की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। हैरानी की बात ये है कि हत्या के बाद बेटों ने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। साथ ही कुल्हाड़ी भी पुलिस को सौंप दी।

जानकारी के मुताबिक मामला हर्रैया थाना क्षेत्र के महूघाट इलाके का है, जहां  63 वर्षीय हृदय राम ने 40 वर्षीय सुनीता से शादी की थी। हृदय राम की पहली पत्नी से 2 लड़के राजेश और राजेन्द्र थे। दोनों लड़कों से पिता और सौतली मां का आए दिन झगड़ा होता था। पिता सारी प्रापर्टी सौतेली मां के नाम करने की बात कहता था।

जिसके चलते शुक्रवार शाम को किसी बात को लेकर पिता और बेटों में फिर झगड़ा हुआ। दोनों बेटों ने गुस्से में आकर अपने ही पिता और सौतेली मां की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी।

वहीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी संकल्प शर्मा ने घटनास्थल का खुद जाकर मुआयना किया। थाने में दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static