जाम लगाए लोगों पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Thursday, Jan 11, 2018 - 06:18 PM (IST)

फर्रुखाबाद(दिलीप कटियार): उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में उस समय हड़कंप मच गया जब जाम लगाए भीड़ पर थानाध्यक्ष व पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिस की लाठीचार्ज से आक्रोशित होकर भीड़ ने भी पुलिस पर पथराव किया। लाठीचार्ज से मची भगदड़ से कई स्कूली छात्राएं भी जख्मी हो गई। 
PunjabKesari
जानकारी के मुताबिक बीते दिन शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास निवासी नितिन मिश्रा पुत्र वीजेन्द्र मिश्रा की पत्नी मोना की फांसी लगाने से मौत हो गई थी। मोना थाना शमसाबाद के ग्राम किसरोली निवासी रामदेव तिवारी की पुत्री थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रामदेव के दामाद नितिन मिश्रा, ससुर विजेंद्र मिश्रा, सास विमला देवी, देवर दीपू के खिलाफ दहेज हत्या रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
PunjabKesari
आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने से खफा मृतका के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। जिसके चलते उन्होंने गुरुवार शव को ले जाकर थाना शमसाबाद के सामने रख कर जाम लगा दिया। इतना ही नहीं उन्होंने पेड़ काटकर सड़क पर रख कर रास्ता भी रोक दिया। 
PunjabKesari
घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रविन्द्र नाथ यादव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे। उन्होंने जाम लगाए लोगों से बात करने की जगह लाठी चार्ज करा दिया। जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। लाठीचार्ज होने के दौरान विधालय जा रही कई छात्राओं के भी गिरने से चोट लग गई। वहीं आला अधिकारियों के पंहुचने पर मामले को रफा-दफा किया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static