बुलंदशहर बाल संप्रेक्षण गृह में 75 में से 22 किशोर संक्रमित, मौके पर स्वास्थ्य विभाग टीम

punjabkesari.in Saturday, May 22, 2021 - 01:13 PM (IST)

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के बाल संप्रेक्षण गृह में 75 में 2 किशोर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ गौरव सक्सेना ने बताया कि कल बाल बंदियों का कोरोना टेस्ट किया गया था देर शाम जब इनकी रिपोर्ट आई तो 22 किशोर पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग टीम ने तुरंत पॉजिटिव किशोरों को कोविड-19 ताल बुलंदशहर में भर्ती कराया।

साथ ही बाल संप्रेक्षण गृह में 5 आवासीय सेल बनाकर आइसोलेशन वार्ड और क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। शेष बालकों को वहां रख कर उनकी भी गहनता से जांच कराई जा रही है उन्होंने बताया कि नए किशोरों को भी दो दिन एक अन्य आइसोलेटेड वार्ड में रखा जाएगा।

बाल कल्याण अधिकारी और समिति के सदस्य डॉ भूपेंद्र ने बताया कि बाल संप्रेषण गृह के अधीक्षक तेजवीर सिंह के दो माह पूर्व रिटायडर् संप्रेषण गृह का चार्ज सहायक अधीक्षक पर था। परंतु वह भी कोरोना संक्रमित हो गए तथा उनकी मौत हो गई, नए किशोरों का संप्रेक्षण गृह में आना जाना लगा रहता है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static