लखनऊ में थाईलैंड की मिली तीन लड़कियां, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Friday, Apr 10, 2020 - 12:30 PM (IST)

लखनऊ: तबलीगी जमात केस के बाद से पुलिस हाई अलर्ट मोड पर है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस पर जरा भी लापरवाही न करने का साफ आदेश दिया है। इसी बीच लखनऊ में  थाईलैंड तीन लड़कियों के होने की खबर पुलिस को लगी है। पुलिस छानबीन कर रही है। 

बता दें कि पुलिस को सूचना मिली कि गाजीपुर जिले के सेक्टर 17 स्थित कॉम्प्लेक्स में 3 थाइलैंड की लड़कियां रह रही हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच में जुट गई। लखनऊ पुलिस और स्वास्थ विभाग की टीम ने मौके पर छानबीन की।

पुलिस ने बताया कि थाइलैंड से टूरिस्ट वीजा पर 3 महीने के लिए 25 मार्च को लड़कियां आई थी। जो लॉकडाउन के दौरान भारत में फंस गई। एसपी अमित कुमार ने बताया कि लड़कियों के पास वैध टूरिस्ट वीजा है। जांच कर उन्हें छोड़ दिया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static