हवाला कारोबार से जुड़ा एक नाइजीरियन हिरासत में, बिना पसपोर्ट और बीजा पहुंचा था भारत

punjabkesari.in Thursday, Aug 26, 2021 - 03:10 PM (IST)

बरेली: उत्तर प्रदेश की बरेली पुलिस ने हवाला कारोबार के रुपये वसूलने पहुंचे एक नाइजीरियन को फरीदपुर इलाके से हिरासत में ले लिया। पुलिस अधीक्षक (देहात) राज कुमार अग्रवाल ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक नाइजीरियन व्यक्ति बिना पासपोर्ट और वीजा के अवैध तरीके से भारत में रह रहा था। बरेली की फरीदपुर पुलिस हिरासत में लेकर उससे पूछताछ जारी है, युवक के कहने पर हवाला की रकम आयी थी, वह फरार है। उन्होंने बताया कि पुलिस उसके बारे में जानकारी जुटा रही है। इस संबंध में एजेंसियों को सूचना दे दी गयी है।       

अग्रवाल ने बताया कि दिल्ली से बरेली पहुंचे नाइजीरियन रॉबर्ट ने पूछताछ पर पुलिस को बताया कि उसने बरेली जिले के फरीदपुर कस्बे के मोहल्ला भूरे खां की गौंटिया में रहने वाले मेहंदी हसन और उसके बेटे अरबाज समेत 4 लोगों के खाते में करीब 80 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे। लेकिन उन लोगों की नीयत में बेईमानी आ गई और उसके रुपये हड़प लिए। उसने कई बार रुपये मांगे लेकिन वापस नहीं किए गए तो वह फरीदपुर चला आया। मेहंदी हसन व अन्य के घर पहुंचा तो वो नहीं मिले। उनके परिवार की महिलाओं ने रॉबटर् को घेर लिया और हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची और रॉबर्ट को थाने ले आई। वहां उससे पासपोर्ट और वीजा तलब किया गया तो वह नहीं दिखा सका।       

उन्होंने बताया कि मेहंदी हसन समेत अन्य के बैंक खाते में उसने रुपये क्यों ट्रांसफर किए,इसका भी वह सटीक जवाब नहीं दे सका। उसके खिलाफ अवैध तरीके से भारत में रहने के आरोप में रिपोटर् दर्ज की गई है। प्राथमिक जांच में यह मामला हवाला से जुड़े होने की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक नाइजीरियन ने फरीदपुर जिन लोगों के खातों में रकम ट्रांसफर की है, वे भी उसके गिरोह के ही सदस्य है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Related News

static