पीआरवी कर्मी को लाठी-डंडाें से पीटकर किया अधमरा, पत्नी बोलीं- ''कोई मेरे पति की जान बचा लो...'', मगर किसी ने नहीं की मदद

punjabkesari.in Saturday, Sep 27, 2025 - 04:22 PM (IST)

मथुरा: यूपी के मथुरा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकार सब हैरान रह जाएगे। यहां पर एक महिला स्वास्थ्य कर्मी सड़क पर गुहार लगा रही थी। वो कह रही थी कि कोई मेरे पति को बचा ले, ये लोग उसे जान से मार देंगे। दरअसल, महिला के पति पीआरवी कर्मी था, उस पर कुछ हमलावरों ने हमला कर दिया और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। पीट-पीटकर उसे अधमरा कर दिया। पत्नी सड़क पर उसे बचाने की गुहार लगाती रही, लेकिन हमलावरों के तेवर देखकर किसी की हिम्मत नहीं हुई उसे बचाने की।   

जानिए क्या था मामला? 
यह मामला ग्राम पंचायत जाबरा के गांव नगला बरी के पास का है। यहां पर राया थाना क्षेत्र की पीआरवी पर तैनात इगलास के गांव गोरई निवासी भूपेंद्र सिंह अपनी पत्नी अंजिनी को बाजार से सामान की खरीदारी करवाने के लिए शुक्रवार को बाइक से जाबरा होते हुए मथुरा जा रहे थे। सुबह करीब 11 बजे रास्ते में गांव मनी का बास के पास पीछे से आ रही स्कॉर्पियो लहराते हुए भूपेंद्र की बाइक के समीप से निकली, इससे भूपेंद्र व उनकी स्वास्थ्य विभाग गोरई में तैनात पत्नी अंजिनी गिर गईं। इसके बाद थोड़ा आगे जाकर गाड़ी जाम में फंस गई। इस दौरान बाइक सवार भी पीछे आ गए। तभी भूपेंद्र ने स्कॉर्पियो चालक से कहा कि इस तरह गाड़ी क्यों चला रहे हो। इसके बाद उसने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। 

हाथ जोड़कर गुहार लगा रही थी महिला 
साथियों को बुलाने के बाद स्कॉर्पियो चालक ने दंपती को रोक लिया और भूपेंद्र पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वो उसे पीटने लगे और पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इस दौरान महिला अपने पति की जान बचाने के लिए गुहार लगाने लगी। वो हाथ-पैर जोड़कर उन्हें छोड़ देने की गुहार लगा रही थी। लोगों ने भी मदद नहीं की। इसके बाद उन्हें अधमरा छोड़कर आरोपी भाग गए। महिला ने थाने में तहरीर देकर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जिनमें नगला बरी निवासी नबाब, सुभाष, भारत, हरिओम, देवी व नया बास गोरई निवासी विष्णु ठेनुआ का नाम शामिल है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static