फर्रुखाबाद: साइकिल से घर लौट रही महिला की गला काटकर नृशंस हत्या, पुलिस हिरासत में जेठ

punjabkesari.in Saturday, May 29, 2021 - 10:53 AM (IST)

फर्रुखाबाद: यूपी के फर्रुखाबाद से दिलदहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां देर शाम को साइकिल से घर लौट रही महिला की गला काटकर नृशंस हत्या कर दी गई। घटना के पीछे पारिवारिक बंटवारे के विवाद के शक में पुलिस ने मृतका के जेठ को हिरासत में ले लिया है। मौत का शिकार हुई महिला कई लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाकर शिकायतें कर रखी थीं। उसने एक पुलिस के चौकी प्रभारी के खिलाफ भी प्रार्थनापत्र दिया था। मृतक महिला को पिछले कई महीनो से पारिवारिक लोगों के साथ ग्रामीणों ने जीना मुहाल कर रखा था।

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव रमपुरा निवासी रामपाल यादव की 38 वर्षीय पत्नी अंजू यादव शुक्रवार देर शाम सब्जी खरीद कर साइकिल से घर जा रही थी। घर से करीब 250 मीटर पहले मुख्य मार्ग पर उसकी धारदार हथियार से गला काट कर नृशंश हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, फतेहगढ़ कोतवाली प्रभारी जयप्रकाश पाल फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। महिला का सिर शव के कुछ दूर पर पड़ा था। पास में साइकिल पड़ी थी और पॉलीथिन में आलू थे।

मृतक की बेटी के अनुसार पता चला कि पारिवारिक भूमि के बंटवारे को लेकर महिला का विवाद जेठ द्रगपाल उर्फ राकेश यादव से चल रहा था। पुलिस ने हत्या के शक में जेठ राकेश यादव को हिरासत में ले लिया। अंजू यादव ने जेठ सहित कई असरदार लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाकर प्रार्थनापत्र दे चुकी थी। पूर्व में फतेहगढ़ सेंट्रल जेल प्रभारी रहे एक दारोगा के खिलाफ भी गंभीर आरोप लगाकर शिकायत की थी, जिसमें उन्हें निलंबित भी किया गया था। मृतक महिला के 12 वर्षीय पुत्री ऋचा और चार वर्षीय पुत्र युवराज घर पर थे। अंजू यादव का पति रामपाल यादव एक डिग्री कॉलेज में गार्ड की नौकरी करता है। महिला भी कहीं काम पर आती-जाती थी। महिला की ग्राम के बाहर हुई नृशंस हत्या से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों की माने तो मृतक महिला की कुछ नर्ष पूर्व ही दूसरी शादी ग्राम में हुई थी, मृतक महिला की पहेली शादी कायमगंज में हुई थी थी जो कि किसी विवाद के चलते मृतक महिला ने रामपाल यादव से शादी कर ली। महिला शादी बाद पारिवारिक लोगों की जमीन को लेकर लगातार विवाद चल रहा था। उधर मृतका की पुत्री ऋचा ने बताया कि मम्मी को ताऊ व चाचा ने धमकी दी थी। इसकी शिकायत करने सेंट्रल जेल चौकी पर भी गई थीं। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा हिरासत में लिए गए जेठ राकेश यादव से पूछताछ की। घटनास्थल पर डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया है


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static