जीजा ने की साले की हत्या, बहन के घर समझौता कराने गया था, ससुरालियों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला; हमले में बहन भी घायल
punjabkesari.in Sunday, May 17, 2026 - 01:40 PM (IST)
पीलीभीत : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में बहन के ससुराल में घरेलू विवाद सुलझाने गए एक युवक की कथित तौर पर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हमले में युवक की बहन भी घायल हुई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, पूरनपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर निवासी जीशान (28) शुक्रवार रात पड़ोस में बहन के ससुराल पहुंचा था। पिछले कुछ समय से बहन और ससुराल पक्ष के बीच विवाद चल रहा था।
समझौते की बातचीत के दौरान कहासुनी बढ़ने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने जीशान पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल जीशान ने अस्पताल ले जाते समय गजरौला के पास दम तोड़ दिया। जीशान की बहन नेहा भी इस घटना में घायल हुई है। पूरनपुर कोतवाली के प्रभारी पवन पांडेय ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी हसीब खान, मोहिद खान उर्फ बड़े, शबीब उर्फ छोटे, मोनिस और फैज को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
UP Desk : हॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री जिल कर्जन के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। 60 और 70 के दशक में अपनी दमदार अदाकारी से पहचान बनाने वाली जिल कर्जन ने 87 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की पुष्टि उनके करीबी मित्र पीट सिम्स ने की है। बताया गया कि उन्होंने पिछले महीने स्पेन स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनके जाने से हॉलीवुड की एक यादगार पीढ़ी का अहम चेहरा हमेशा के लिए खो गया है... पढ़ें पूरी खबर...

