अब्बास अंसारी की पैरोल हुई खत्म, कासगंज जेल में किया गया शिफ्ट

punjabkesari.in Thursday, Jun 13, 2024 - 12:59 PM (IST)

गाजीपुर: यूपी की कासगंज जेल में बंद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक अब्बास अंसारी की आज पैरोल समाप्त हो गई। अब उन्हें कासगंज जेल में कर शिफ्ट कर दिया गया है। दरअसल, माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद बेटे ने पिता की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए पैरोल दी थी। कोर्ट ने पैरोल शर्तो के अनुरूप दी थी। पिता मुख्तार अंसारी की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए सुप्रीम कोर्ट से 3 दिन की कस्टडी पैरोल मिली है। जिसके चलते उन्हें 10 जून की सुबह नौ बजे घर के लिए रवाना किया गया और शाम 6 बजे तक जिला कारागार वापस लाया जा रहा था।

दरअसल, अब्बास अंसारी अपने पिता मुख्तार अंसारी के चालीसवे की फातिहा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी। जिस पर कोर्ट ने 3 दिन के मंजूरी दी थी।   वह अपने परिजनों, रिश्तेदारों से मिलने के बाद कासगंज जिला जेल में शिफ्ट कर दिए गए हैं।

गौरतलब है कि अब्बास अंसारी साल 2022 के विधानसभा चुनाव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से चुनाव लड़ा था, इस चुनाव में सुभासपा का समाजवादी पार्टी से गठबंधन था। चुनाव प्रचार के दौरान अब्बास का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो एक चुनावी जनसभा में ये कहते दिखाई दे रहा था कि मैंने अखिलेश भैया से बोल दिया है चुनाव के बाद किसी भी अधिकारी का ट्रांसफर नहीं होगा पहले सबका हिसाब होगा। इसे लेकर अब्बास के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।  इसके अलावा अब्बास पर गाजीपुर के गजल होटल मामले और एक ही लाइसेंस पर एक से अधिक हथियार खरीदने का भी आरोप है, जेल में पत्नी से अवैध तरीके से मुलाकात करने के आरोप भी उस पर केस चल रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static