अखिलेश सपा उत्तराखंड कार्यकारिणी की 30 अगस्त को होने वाली बैठक में लेंगे भाग

punjabkesari.in Wednesday, Aug 15, 2018 - 09:44 AM (IST)

लखनऊः समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले राष्ट्रीय पहुंच बनाने केे लिए 30 अगस्त को देहरादून में पार्टी की उत्तराखंड इकाई की कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेेंगे।   

पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पार्टी 30 अगस्त को उत्तराखंड में राज्य कार्यकारिणी बैठक आयोजित कर रही है। वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले पार्टी आम लोगों तक पहुंच बनाने के लिये अन्य राज्यों में इसी तरह की बैठकें आयोजित करेंगी।  

चौधरी ने बताया कि पार्टी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनावों में प्रत्याशियों को मैदान में उतारेगी। उन्होने बताया कि यादव ने पिछले महीने मध्यप्रदेश का दौरा किया था। चुनाव रणनीति तैयार करने के लिए अन्य दो अन्य राज्यों का भी शीघ्र दौरा करेंगे।  

पार्टी के सूत्रों ने बताया कि सपा जल्द ही पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में भी कार्यक्रम आयोजित करेगी। सपा अध्यक्ष के इन राज्यों में दौरा करने की संभावना है। उन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य 2019 के चुनावों से पहले राष्ट्रीय पहुंच बनाना है। इस बीच,भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा है कि यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के बाद सपा को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा था। सपा जनाधार खो चुकी है और अपना अस्तित्व बनाये रखने के लिये दूसरी पार्टियों पर निर्भर है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static