Joshimath त्रासदी पर बोले Akhilesh Yadav; ''जो हो रहा है, वह चिंता का विषय है, BJP सरकार में अत्याचार चरम पर''

punjabkesari.in Wednesday, Jan 11, 2023 - 10:22 AM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) ने उत्तराखंड (Uttarkhand) के जोशीमठ (Joshimath) में भू-धंसाव, मकानों के दरार पड़ने और पानी की धारा बहने पर चिंता जताई और विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों और पर्यावरणविदों से इस पर सलाह लेने का आग्रह किया है। अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) ने यहां कहा कि उत्तराखंड (Uttarkhand) के जोशीमठ (Joshimath) में जो हो रहा है, वह चिंता का विषय है। पहाड़ों के दरकने और जमीन फटने और पानी की धारा बहने से समझ लेना चाहिए कि कहीं न कहीं इंसान ने कुछ चीजों को नजरअंदाज किया है। उन्होंने कहा कि अगर विज्ञान और वैज्ञानिकों के विचार को नहीं मानेंगे तो इसी तरह की घटनाएं सामने आयेंगी।

PunjabKesari

जोशीमठ के लोगों का जो नुकसान हुआ है, उनकी हर संभव मदद करेगी उत्तराखंड सरकार
यादव ने कहा कि कि हमें उम्मीद है कि उत्तराखंड सरकार विशेषज्ञ और पर्यावरणविदों की जानकारी का सहयोग लेगी और जोशीमठ के लोगों का जो नुकसान हुआ है उनकी हर संभव मदद करेगी। कन्नौज दौरे के दौरान मीडिया से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार ने कन्नौज का विकास रोका है। कन्नौज की जनता एक बार फिर विकास से जुड़ना चाहती है।

PunjabKesari

 BJP सरकार गरीबों की नहीं उद्योगपतियों की सरकार है: अखिलेश यादव
यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार को सरकार मत मानिए यह सरकार उद्योगपतियों और उनके संस्थानों का सहयोग करने वाली संस्था है। उन्होंने कहा कि सरकार का काम मंहगाई और बेरोजगारी को कम करना होता है, गरीबों की मदद करना होता है, लेकिन सिर्फ भाजपा सरकार उद्योगपतियों और बड़े समूह वाले लोगों की मदद करती है। उन्होंने कहा कि यह सरकार गरीबों की नहीं उद्योगपतियों की सरकार है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार चरम पर है। देश में सबसे ज्यादा पुलिस हिरासत में मौत उत्तर प्रदेश में हो रही है, इसके लिए राज्य की भाजपा सरकार जिम्मेदार है।

PunjabKesari

भाजपा सरकार में पुलिस पर खड़े हो रहे हैं सवाल: अखिलेश यादव
उन्होंने कहा कि हाल ही में कानपुर में बलवंत सिंह की पुलिस पिटाई से मौत हो गई इसी तरह से गाजियाबाद में पुलिस पिटाई से ऑटो चालक की मौत हो गई। यादव ने मांग की है कि दोनों घटनाओं में सरकार पीड़ित परिवार को एक-एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दे और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अगर कन्नौज का प्रशासन सही तरीके से काम करता तो छिबरामऊ में हत्या नहीं होती।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static