लड़की में मिले लड़कों के सारे गुण; पेट में पुरुषों के अंडकोष! नहीं आए कभी पीरियड, इस दुर्लभ बीमारी के कारण हुआ ऐसा

punjabkesari.in Tuesday, Sep 16, 2025 - 04:01 PM (IST)

मिर्जापुर: यूपी के मिर्जापुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक किशोरी में लड़कों के सारे गुण पाए गए। उसके पेट में पुरुषों के अंडकोष भी पाए गए। उसमें बच्चेदानी भी नहीं पाई गई और उसे कभी पीरियड ही नहीं आए। ये हैरान कर देने वाले मामला किशोरी की स्वास्थ्य जांच के बाद सामने आया। जिसे जानकार डॉक्टर भी हैरान थे। 

जानिए पूरा मामला 
बता दें कि मिर्जापुर की रहने वाली एक 17 साल की किशोरी को लंबे समय से मासिक धर्म नहीं आया तो परिजन इससे बहुत परेशान हो गए। वह स्वास्थ्य जांच के लिए उसे अस्पताल ले गए। परिजन करीब दो महीने पहले एसआरएन अस्पताल के स्त्री रोग विभाग में दिखाने के लिए पहुंचे। वहां पर किशोरी का अल्ट्रासाउंड साउंड कराया गया तो डॉक्टर भी हैरान हो गए। जांच में पाया गया कि किशोरी शारीरिक तौर पर भले ही लड़की है, लेकिन अंदर से वह पूरी तरह एक लड़का है। उसके अंदर लड़कों वाले सारे गुण पाए गए। 

पेट में पाए गए पुरुषों के अंडकोष
जांच में किशोरी के पेट में पुरुषों के अंडकोष भी पाए गए। उसकी बच्चेदानी भी नहीं थी। यह एक दुर्लभ बीमारी के कारण हो सकता है। 
जांच के बाद स्त्री रोग विभाग से इस मामले को यूरोलॉजी विभाग में रेफर कर दिया गया। यहां जब किशोरी का जेनेटिक टेस्ट कराया गया, तो उसमें पुरुषों के 46 एक्स वाई क्रोमोसोम पाए गए जबकि लड़कियों में 46 एक्स एक्स क्रोमोसोम होते हैं। जांच रिपोर्ट के बाद चिकित्सक और परिजन दोनों हैरान हो गए। जांच के बाद ये तय हो गया कि किशोरी देखने में भले ही लड़की है, लेकिन उसमें सारे लड़कों वाले गुण है। 

इस बिमारी के कारण हुआ ऐसा
चिकित्सकों ने बताया कि यह एंड्रोजन इन सेंसिटिविटी सिंड्रोम (एंड्रोजन असंवेदनशीलता सिंड्रोम) नामक दुर्लभ बीमारी है। लड़की को इस बात की जानकारी दी गई और उससे पूछा गया तो उसने कहा कि उसका लालन-पालन एक लड़की की तरह हुआ है और वो आगे भी लड़की ही बनकर रहना चाहती है। इसके बाद चिकित्सकों ने दूरबीन विधि से किशोरी के पेट से दोनों अविकसित अंडकोष को आपरेशन से बाहर निकाल दिया ताकि आगे चलकर कैंसर का खतरा न पनपने पाए। अभी उसे हार्मोनल थेरेपी दी जा रही है। यह थेरेपी आजीवन चलती रहेगी। वहीं किशोरी को बता दिया गया है कि बच्चेदानी न होने की वजह से वह कभी गर्भवती नहीं हो सकेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static