मामी को भांजे से हुआ प्यार, 2 बच्चों को छोड़कर भांजे संग हुई फरार
punjabkesari.in Friday, Dec 16, 2022 - 11:57 AM (IST)

Jhansi: यूपी के झांसी जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां मामी और भांजे के बीच प्रेम-प्रसंग चलने लगा। इसके बाद भांजा मामी को लेकर फरार हो गया। वहीं, काफी दिनों से लड़के के गायब होने पर उसके परिजनों ने पुलिस में बेटे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। तलाश में जुटी पुलिस ने पता चला कि लड़का मध्य प्रदेश में अपनी मामी के साथ रह रहा है।
जानें क्या है पूरा मामला
बता दें कि प्रेमनगर क्षेत्र के गढ़ियागांव के एक युवक की शादी 6 साल पहले वहीं की एक युवती से हुई थी। उसके कुछ समय पश्चात ही युवक का भांजा उसके घर पर आने जाना लगा। रोज-रोज के मेल-मिलाप से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और दोनों (मामी-भांजा) को एक दूसरे से प्रेम हो गया। इसी प्रेम-प्रसंग के चलते एक दिन मामी अपने दो बच्चों को छोड़कर अपने भांजे के साथ फरार हो गई। जब काफी समय तक लड़का घर नहीं लौटा तो उसकी मां ने प्रेमनगर थाने में बेटे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।
मध्य प्रदेश में पति-पत्नी बनकर रह रहे थे भांजा और मामी
वहीं, शिकायत पर प्रेमनगर पुलिस ने लड़के की लोकेशन खोजनी शुरू की। इसके बाद 12 दिसंबर को पुलिस की टीम ने भांजे और उसकी मामी को मध्य प्रदेश के दतिया से बरामद कर लिया। जहां दोनों मामी और भांजा पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। इसके बाद पुलिस दोनों को लेकर झांसी लौटी और दोनों के परिजन को झांसी बुलाकर पूरी घटना बताई। पूछताछ में मामी ने पुलिस को बताया कि वह शुरू से ही अपने पति को पसंद नहीं करती है। इसी दौरान उसे अपने भांजे से प्यार हो गया। जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।