Ayodhya Deepotsav: इस बार दीपोत्सव पर होगी ऐतिहासिक रामलीला, विदेशी कलाकार करेंगे मंचन; बनेगा अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

punjabkesari.in Thursday, Oct 24, 2024 - 12:52 PM (IST)

Ayodhya Deepotsav: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भक्ति, अध्यात्म, आधुनिकता और संकल्प की शक्ति को सार्थक करने में जुटी योगी सरकार दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। रामलला के राम मंदिर में विराजमान होने के बाद यह पहला दीपोत्सव है। इसलिए इसे और भी भव्य बनाया जाएगा। दीपोत्सव में न केवल अवध की संस्कृत दिखेगी, बल्कि देश दुनिया की आध्यात्मिक का भी संगम नजर आएगा। दीपोत्सव में देश ही नहीं विदेश की रामलीला का भी विशेष मंचन किया जाएगा।

सरयू तट पर किया जाएगा राम की लीला का मंचन
अयोध्या को विश्व के मानचित्र पर स्थापित करने वाला दीपोत्सव इस बार बेहद खास होगा। दीपोत्सव में देश ही नहीं विदेश की रामलीला का भी विशेष मंचन किया जाएगा। प्रमुख रूप से वह देश जहां पर भगवान राम को माना जाता है, उनकी पूजा और अर्चना होती है। उन देशों की रामलीला का मंचन अयोध्या दीपोत्सव के दरमियान किया जायेगा। दीपोत्सव में संस्कृति विभाग प्रमुख रूप से इंडोनेशिया रूस और टोबैको जैसे देशों से संपर्क कर रहा है और प्रयास है कि इस बार राम कथा पार्क में होने वाली रामलीला ऐतिहासिक हो, जिसमें विदेशी शैली पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकार राम की लीला का मंचन करेंगे। इतना ही नहीं खास बात यह है कि राम की लीला का मंचन सरयू तट पर किया जाएगा। इसके अलावा देश के विभिन्न राज्य और प्रभु राम को मानने वाले विदेशी लोग भी अयोध्या जाकर प्रभु राम की लीला पर मंचन करेंगे।

ड्रोन शो देखकर लोग हो जाएंगे मंत्रमुग्ध
योगी सरकार दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए एरियल ड्रोन शो का आयोजन करेगी। अयोध्या के आकाश में रंग-बिरंगी रोशनी युक्त 500 ड्रोन के जरिए भव्य एरियल ड्रोन शो का आयोजन होगा। इस शो में रावण वध, पुष्पक विमान, दीपोत्सव, राम दरबार वाल्मीकि, तुलसीदास व राम मंदिर को भी अयोध्या के आकाश में ड्रोन के जरिए दर्शाया जाएगा, जिसे देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो उठेंगे। वहीं, दीपोत्सव, उ.प्र सरकार व पर्यटन विभाग के लोगो भी कार्यक्रम में अयोध्या के आकाश पर साकार हो उठेंगे। प्रभु रामलला के विग्रह के भव्य मंदिर में विराजित होने के बाद पहली बार आयोजित होने जा रहे दीपोत्सव कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। आठवें दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए एरियल ड्रोन शो का आयोजन अंतररष्ट्रीय मानकों के अनुसार होगा। 30 अक्टूबर को होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम से पूर्व 29 अक्टूबर को ड्रोन शो की रिहर्सल भी की जाएगी जिससे ड्रोन के समन्वय और फॉर्मेशन के सही क्रम को परखा जाएगा।

25 लाख दीयों की रोशनी से जगमगाएंगे अयोध्या के घाट
राम मंदिर के अलावा अयोध्या में भी भव्य दीपोत्सव मनाने की तैयारी की जा रही है। यहां पर रिकॉर्ड संख्या में दीये जलाए जाएंगे। इसके भव्य आयोजन के लिए पर्यटन विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। अवध विश्वविद्यालय के लगभग 8 हजार वॉलिंटियर इस बार 25 लाख दीपक जलाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे। वहीं, दिव्य अयोध्या ऐप​ पर हर छोटी-बड़ी जानकारी मिलेगी।  एप से डिजिटल दीप जलाने की भी सुविधा मिलेगी। दीपोत्सव देखने के लिए देश- विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु व पर्यटक अयोध्या आयेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static