CM योगी की बड़ी कार्रवाई: MP की महिला से रेप करने के आरोपी CO नवनीत नायक सेवा से बर्खास्त

punjabkesari.in Tuesday, Apr 12, 2022 - 10:37 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य पुलिस सेवा (पीपीएस) के अधिकारी और प्रतापगढ़ जिले में पट्टी तहसील में बतौर क्षेत्राधिकारी तैनात रहे नवनीत नायक को कदाचार का दोषी ठहराये जाने के बाद नौकरी से बर्खास्त कर दिया।       

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओेर से सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर नायक के विरुद्ध यह कार्रवाई की गयी है। नायक के विरद्ध मध्य प्रदेश की महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। विभागीय जांच में यह आरोप सही पाये जाने पर उन्हें बर्खास्त कर दिया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से किये गये ट्वीट में यह जानकारी देते हुए बताया गया, ‘‘यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने नैतिक अधमता के दोषी तत्कालीन क्षेत्राधिकारी पट्टी, जनपद प्रतापगढ़ को सेवा से बर्खास्त करने का निर्णय लिया है।''       

पीड़ित महिला ने वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष शिकायत दर्ज कराते हुए कहा था कि नायक जब पट्टी के क्षेत्राधिकारी थे उस समय उन्होंने उसका शारीरिक शोषण किया था। महिला की शिकायत पर की गयी विभागीय जांच में आरोप सही पाये जाने पर नायक को पिछले साल जुलाई में निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मुकदमा चलाया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static