'गालीबाज' श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, बुलडोजर से ढहाया गया फ्लैट

punjabkesari.in Monday, Aug 08, 2022 - 11:04 AM (IST)

नोएडाः उत्तर प्रदेश के नोएडा में महिला से बदसलूकी करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी के खिलाफ पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते उसके अवैध निर्माण पर किए कब्जे को छुड़ाने के लिए आज प्रशासन द्वारा दो बुलडोजर भेजे गए है। इसके आलावा श्रीकांत त्यागी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।
PunjabKesari
बता दें कि श्रीकांत त्यागी ने ओमैक्स सोसाइटी में अपने घर के पीछे करीब 200 यार्ड में अवैध कब्ज़ा कर पक्का निर्माण करवा रखा है। जिस पर ओमैक्स गैंड सोसाइटी ग्रुप हाउसिंग भूखंड संख्या 1,2,3 ओमैक्स बिल्डहोम प्रा लि के टावर एलेक्जेड्रा डी के फ्लैट-डी 003 के ग्रांउड फ्लोर पर किए गए अतिक्रमण को लेकर सोसाइटी की ओर से प्राधिकरण में शिकायत की गई थी. जिस पर एक्शन लेते हुए 14 सितंबर 2019 को नोटिस जारी किया गया. 4 नवंबर 2019 को वकील की ओर से इसका प्रति उत्तर दिया गया। जिसके बाद 16 दिसंबर को अंतिम नोटिस जारी किया गया, जिसमे सात दिन के अंदर फ्लैट को ठीक करने के लिए कहा गया। लेकिन उसके बाद भी इस पर कोई जवाब न दिया गया। लेकिन अब उनकी महिला के साथ बदसलूकी करने का मामला जब सामने तो अथॉरिटी भी श्रीकांत त्यागी के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। जिसके चलते प्राधिकरण सर्किल-8 की तरफ से  बुलडोजर अवैध निर्माण को लेकर पहुंचे है।

इसके अलावा महिला से बदसलूकी करने के मामले में भी पुलिस द्वारा उस पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने भी कहा कि श्रीकांत त्यागी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते उसकी संपत्ति को कबजे में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी श्रीकांत त्यागी अभी पुलिस की गिरफ्त से फरार है लेकिन उसे पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static