बर्ड फ्लू का खौफ! कानपुर जू के सभी पक्षियों को मारने के आदेश

punjabkesari.in Sunday, Jan 10, 2021 - 11:54 AM (IST)

कानपुर: कोरोना वायरस के बाद बर्ड फ्लू खौफ का नया सबब बन गया है। परेशानी की बात ये है कि 4 दिन पहले कानपुर चिड़ियाघर में मृत पाई गई जंगली मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई। जिसके बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर हैं। ऐसे में चिड़ियाघर के सभी बाड़ों में मौजूद पक्षियों को रविवार शाम तक मारने के आदेश दिए गए हैं। चिड़ियाघर के अधिकारियों के मुताबिक यह दुखद है लेकिन प्रोटोकॉल के तहत यह करना ही होगा। आज शाम तक सभी पक्षियों को मारने के निर्देश दिए गए हैं।
PunjabKesari
साथ ही चिड़ियाघर से एक किलोमीटर तक के एरिया को कन्टेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया हैं। इतना ही नहीं 10 किमी के दायरे में मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद 15 दिनों के लिए चिड़ियाघर को बंद किया गया था, लेकिन अब अनिशिचतकाल के लिए जू को बंद किया गया है। किसी को भी चिड़ियाघर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। फिलहाल चिड़ियाघर में स्वास्थ विभाग की टीम मौजूद है और पक्षियों को मारने की तैयारी की जा रही है। पहले मुर्गियों और तोतों को मारा जाएगा। उसके बाद बत्तख व अन्य पक्षियों को मारने की तैयारी है। 
PunjabKesari
जानने योग्य है कि कानपुर चिड़ियाघर में चार जंगली मुर्गियों और चार हीरामन तोतों की मौत हो गई थी। यह सभी पिंजरे में बंद पक्षी थे। इन्हीं में से मृत मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। जिसके बाद से बर्ड फ्लू को रोकने के लिए पक्षियों को मारने की तैयारी की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static