MLC यशवंत सिंह को BJP ने 6 साल के लिए पार्टी से निकाला, CM योगी के माने जाते हैं करीबी

punjabkesari.in Monday, Apr 04, 2022 - 06:03 PM (IST)

लखनऊ: एमएलसी यशवंत सिंह को भाजपा से 6 साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया है। दरअसल, फूलपुर से पूर्व विधायक अरुण कुमार यादव को बीजेपी ने एमएलसी कैंडिडेट बनाया है। बीजेपी कैंडिडेट के खिलाफ यशवंत सिंह बेटे विक्रांत सिंह उर्फ रिशू को चुनाव लड़ाना को भारी पड़ गया है। जिसके चलते बीजेपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंह को पार्टी से निकाल दिया है।
PunjabKesari
बता दें कि यशवंत सिंह के बेटे विक्रांत सिंह ने निर्दल पर्चा भर दिया था। ऐसा माना जा रहा था कि विक्रांत अपना पर्चा वापस ले लेंगे, लेकिन उन्होंने अपना पर्चा वापस नहीं लिया। इसके बाद एमएलसी यशवंत सिंह पर कार्रवाई की गई।

PunjabKesari

यशवंत सिंह को सीएम योगी आदित्यनाथ का करीबी माना जाता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static