भाजपा विधायक ने कहा-मायवती को अब मुख्यमंत्री बनने के लिए लेना होगा अगला जन्म

punjabkesari.in Thursday, Oct 31, 2019 - 05:05 PM (IST)

लखनऊ: भाजापा के विवादास्पद विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि राज्य में 3 बार मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाल चुकी बसपा सुप्रीमो मायावती को अब मुख्यमंत्री बनने के लिए अगला जन्म लेना होगा। उन्होने कहा कि वह भाजपा के कारण 3 बार मुख्यमंत्री बनीं और अब भाजपा का बिरोध करना उनके जीवन का तरीका बन गया हैं।

यदि भाजपा उन्हें समर्थन नही दिया होता तो वह कभी मुख्यमंत्री नही बनती। उन्हों ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गाँधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें राज धर्म का कोई ज्ञान नही है और उन्हे देश की जन्ता ने पहले ही नकार दिया हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static