किसान आंदोलन पर बोले BJP सांसद- यह प्रदर्शन किसानों का नहीं विपक्ष का है

punjabkesari.in Friday, Dec 11, 2020 - 05:16 PM (IST)

बस्ती: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री और बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी ने शुक्रवार को कहा कि विपक्ष किसान बिल के बारे में किसानों को गुमराह कर रहा है।  द्विवेदी ने कहा कि भाजपा की सरकार किसानों के हित के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। पंजाब की सरकार किसानों से सबसे अधिक टैक्स ले रही थी जबकि किसान बिल पारित होने के बाद किसानों का टैक्स दो प्रतिशत के लगभग हो गया है। इससे पूंजीपति अपने आप को किसान मान कर प्रर्दशन कर रहे है यह प्रर्दशन किसानों का नही विपक्ष का है।

उन्होंने आगे कहा कि इसके लिए 16 दिसम्बर तक किसान जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। एक सवाल का जबाब देते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार किसान बिल पास करके उन्हें उनके हक का पूरा अधिकार देने का कार्य किया है। किसान अपने उत्पाद को पूरे देश मे बेच सकता है लेकिन विपक्ष किसानों की आड़ अपनी राजनैतिक रोटी सेकने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानों के लिए निरन्तर लाभकारी योजनांए संचालित किया जा रहा है पहली बार ऐसा हुआ है कि देश के छोटे,बड़े किसानों को भाजपा की सरकार छह हजार रूपया प्रति वर्ष दे रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static