बसपा प्रमुख मायावती ने दी दीपावली, गोवर्धन पूजा तथा भैया दूज की शुभकामना

punjabkesari.in Monday, Oct 24, 2022 - 11:36 AM (IST)

लखनऊ: बसपा के सुप्रिमो मयावती ने मायावती ने देश सहित देश के सभी लोगों को तीन पर्व की अनेक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने मायावती ने सोमवार को एक ट्वीट किया। बसपा मुखिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित समस्त देशवासियों व सभी भाई-बहनों को दीपावली, गोवर्धन पूजा तथा भैयादूज पर्व की हार्दिक बधाई एवं अनेकों शुभकामनाएं।

मायावती ने कहा कि इन पर्व से सभी के जीवन में सुख, शान्ति व समृद्धि आए, यही कामना। इसके साथ ही साथ उन्होंने सलाह भी दी है कि वैसे अध्यात्मिकता के लिए जरूरी है कि त्योहारों को उसकी मूल भावना व सादगी के साथ मनाया जाए।

बसपा मुखिया मायावती के साथ ही अन्य दल के नेताओं ने प्रदेश के लोगों को तीन पर्व पर हार्दिक बधाई दी है। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत सिंह चौधरी ने भी दीपावली पर सभी को शुभकामना प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि हमारे त्योहारों के परम्परागत स्वरूप पर विचार करें। इन पर्व से सभी के जीवन में सुख, शान्ति व समृद्धि आए, यही कामना। यह तो हमारे देश के सभी जागरूक जनमानस को संगठित करने का प्रयास हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static