बुलंदशहर हिंसा के बाद 2 पुलिस अफसरों पर गिरी गाज, CO और चौकी इंचार्ज का ट्रांसफर

punjabkesari.in Saturday, Dec 08, 2018 - 09:55 AM (IST)

बुलंदशहरः गोकशी को लेकर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुई हिंसा मामले में 2 पुलिस अफसरों पर गाज गिरी है। मामले में लापरवाही बरतने पर शुक्रवार देर रात स्याना के सीओ सत्य प्रकाश शर्मा और चौकी इंचार्ज चिंगरावठी सुरेश कुमार का तबादला कर दिया गया है।

इससे पहले पुलिस महानिरीक्षक एस. के भगत ने बताया कि स्याना कोतवाली के इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की हत्या के मामले में चंद्र, रोहित, सोनू, नितिन और जितेंद्र नामक अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में अब तक कुल 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

गौरतलब है कि बुलंदशहर में गौहत्या को लेकर जोरदार विवाद हुआ था। इस दौरान गुस्साई भीड़ ने इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह को निशाना बनाया था। मामले में 27 नामजद लोगों तथा 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static