भागवत कथा के दौरान दो पक्षों में चली गोलियां: एक महिला की मौत, नौ जख्मी

punjabkesari.in Friday, Jun 15, 2018 - 06:53 PM (IST)

इटावाः इटावा जिले के जसवंतनगर क्षेत्र में भागवत कथा के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद में गोलियां चलने से एक महिला की मौत हो गई तथा नौ अन्य लोग जख्मी हो गए। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जसवंत नगर थाना क्षेत्र के परसउआ गांव में कल रात भागवत कथा का आयोजन किया गया था। रात करीब साढ़े दस बजे कथा में प्रसंग को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गयी।     

उन्होंने बताया कि देखते ही देखते मामले ने बड़ा रूप ले लिया और गोलियां चलाई जाने लगीं, जिनकी चपेट में आने से सुषमा देवी (55) नामक महिला की मौत हो गई तथा छह महिलाएं और तीन पुरुष घायल हो गए। घायलों को पीजीआई सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static