CM Yogi की जनसभा में शामिल होने के लिए आ रहे लोगों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 20 से ज्यादा यात्री हुए घायल

punjabkesari.in Saturday, Mar 16, 2024 - 01:43 PM (IST)

Rampur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रामपुर जिले के दौरे पर है। दोपहर के समय सीएम कहां पर पहुंचने वाले है और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी जनसभा में शामिल होने के लिए आ रहे यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में करीब 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई और सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया है। यहां उनका इलाज चल रहा है।

मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी
इस घटना की जानकारी होने पर बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और घायलों के इलाज के निर्देश दिए। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ।

PunjabKesari
सीएम योगी करेंगे जनसभा को संबोधित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आज दोपहर बाद रामपुर में जनसभा प्रस्तावित है। वह करीब एक हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी सतर्क है। सीएम योगी के दौरे को लेकर रामपुर में प्रशासन की ओर से तैयारियां कर ली गई है। पंडाल लगाने से लेकर रूट प्लान और सुरक्षा व्यवस्था आदि के पुख्ता इंतजाम किए गए है। कल यानी शुक्रवार को शहर विधायक आकाश सक्सेना, मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह, जिलाधिकारी जोगेन्द्र सिंह और मुख्य विकास अधिकारी नंद किशोर कलाल फिजिकल कालेज के मैदान पर पहुंच गए और वहां तैयारियों का जायजा लिया। मंडलायुक्त ने मंच, मुख्यमंत्री की एंट्री और जनता के आगमन को लेकर प्वाइंटवार जानकारी ली।

यह भी पढे़ंः UP के रिटायर्ड IAS नवनीत सहगल बने प्रसार भारती के नए चेयरमैन, आज ग्रहण करेंगे पदभार
उत्तर प्रदेश के सेवानिवृत्त IAS नवनीत कुमार सहगल को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें प्रसार भारती का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह पद चार साल से खाली था। वह ए. सूर्य प्रकाश का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल फरवरी 2020 में समाप्त हो गया था। सूर्य प्रकाश 70 वर्ष के हो गए थे, जो इस पद के लिए अधिकतम आयु सीमा है। आज नवनीत कुमार सहगल अपना पदभार ग्रहण करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static