चंद्रशेखर का ऐलान: नागरिकता संसोधन बिल के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन करेगी भीम आर्मी

punjabkesari.in Thursday, Dec 12, 2019 - 11:18 AM (IST)

लखनऊ: तीखी बहस के बाद बुधवार को राज्यसभा में भी नागरिकता संसोधन बिल पास हो गया। इस बिल के खिलाफ देशभर में कहीं खुशी तो कहीं गम देखने को मिला। पूर्वोत्तर के कई राज्यों में लोगों ने इसका खुलकर विरोध किया और सड़क पर उतरकर धरना-प्रदर्शन किया। 

इस बिल के खिलाफ भीम आर्मी ने भी अपना एटैंड क्लियर किया है। वीरवार को उ.प्र. की राजधानी लखनऊ पहुंचे भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण ने कहा कि हम लोग नागरिकता संशोधन बिल का विरोध करते हैं। केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार इस बिल से देश की एकता को बिगडऩा चाहती है। सरकार के खिलाफ जल्द ही सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे।
PunjabKesari
नागरिकता संशोधन बिल के जरिए एकता बिगाडऩा चाहती है सरकार
चंद्रशेखर ने कहा कि हम लोग नागरिकता संशोधन बिल का विरोध करते हैं। इस बिल के चलते सरकार इस देश की एकता और अखंडता को बिगडऩा चाहती है। सरकार यह सब अपनी राजनीतिक सियासत को मजबूत करने के लिए कर रही है। इससे किसी का भला होने वाला नहीं है। इस बिल के खिलाफ हम लोग एक बड़ा देशव्यापी आंदोलन करने जा रहे हैं जिसकी अगुवाई भीम आर्मी करेगी। 

जल्द बनाएंगे राजनीतिक संगठन 
चंद्रशेखर ने कहा कि लखनऊ उत्तर प्रदेश की सियासत का सबसे बड़ा केन्द्र है। जिस तरह प्रदेश में बहुजन संगठन कमजोर पड़ रहा है लोग जल्द एक राजनीतिक संगठन बनाने जा रहे हैं। जिसमें प्रदेश के बड़े बड़े नेता शामिल होंगे। इस राजनीतिक संगठन का काम एसी में बैठना नहीं होगा बल्कि अपने लोगों की सुरक्षा और काम करना है। इसमें हमलोग कामयाब भी होंगे। 

उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ हाे रहा बड़े स्तर पर अपराध
चंद्रशेखर ने सरकार को चेतावनी दी कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ बड़े स्तर पर अपराध हो रहा है। अगर इसपर मुख्यमंत्री ध्यान नहीं देते तो हम लोग जल्द ही एक देश व्यापी आंदोलन करने के मजबूर होंगे।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static