फुलझड़ी फैक्ट्री में भीषण आग लगने से मची अफरा-तफरी, 3 महिलाएं झुलसीं...अन्य के फंसे होने की आशंका

punjabkesari.in Friday, Sep 08, 2023 - 01:06 AM (IST)

Shamli News, (पंकज मलिक): फुलझड़ी बनाने वाली फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड एवं भारी पुलिस मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुटे हैं। फैक्ट्री में काम करने वाले कुछ कर्मचारियों के झुलसने की चर्चा है, लेकिन अभी तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई।
PunjabKesari
आग लगने से लाखों का माल जलकर स्वाहा
शामली जनपद के थानाभवन कस्बे में दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे मार्ग पर स्थित अजीमुद्दीन फायरवर्क्स के बाहरी हिस्से में संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लग गई। धुएं का गुब्बार उठने लगा तो आग की चर्चा लोगों तक फैली। वहीं सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को भी दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड एवं पुलिस आग बुझाने में जुटी है। फैक्ट्री में आग के कारण धुआं चारों ओर फैल गया और आसपास कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। फैक्ट्री के अंदर भी धुएं के गुब्बार में देखना मुश्किल हो रहा था। मौके पर आसपास के लोग भी भीड़ के रूप में जुड़ गए। जबकि थानाभवन क्षेत्र अधिकारी फायर ब्रिगेड क्षेत्राधिकार एवं थानाभवन पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं जलालाबाद निवासी कुछ महिलाएं फैक्ट्री के बाहर रो कर बता रही थी कि हमारे घर वाले फैक्ट्री में काम करते हैं। उनसे अभी तक कोई संपर्क नहीं हो पाया। लोगों में चर्चा है कि फैक्ट्री में आग लगने के कारण कई लोग भी झुलसे हैं। जबकि अभी तक आग लगने के कारण किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आग लगने से लाखों का माल जलकर स्वाहा हो गया है। फायर ब्रिगेड क्षेत्रा अधिकारी जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया की फैक्ट्री के बाहर हाई टेंशन लाइन गुजर रही है फैक्ट्री के बाहर लगी तिरपाल हाई टेंशन लाइन में टच हुई जिसके कारण फैक्ट्री में स्टॉक करके रखा गया गत्ता में आग लग गई।
PunjabKesari
आग लगने से 3 महिलाएं झुलसी
फुलझड़ी फैक्ट्री में आग लगने के बाद फैक्ट्री मालिक ने सभी से कर्मचारियों के झुलसने की सूचना छिपा ली जबकि जलालाबाद के मोहल्ला कटहरा चौक की रहने वाली शावरा उम्र 50 वर्ष, काशीराम कॉलोनी निवासी मुमताज और नसीमा में आग लगने पर बुरी तरह झुलस गई। जबकि मुमताज और नसीमा का अलग किसी अज्ञात जगह उपचार चल रहा। जानकारी के अनुसार दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Related News

static