'400 पार के नारे से विपक्ष घबराया', CM योगी- ये सत्ता में आएंगे तो हक छीनेंगे

punjabkesari.in Saturday, May 25, 2024 - 01:23 PM (IST)

बलिया: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चुनाव प्रचार करने बलिया में पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। देश में एक बार फिर मोदी सरकार आएगी। हर तरफ एक ही नारा गूंज रहा है, अबकी बार मोदी सरकार। अबकी बार 400 पार का नारा लगाते हुए योगी ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 400 पार के नारे से विपक्ष घबरा गया है।

देश में शरिया कानून लाना चाहता है विपक्ष: योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा-कांग्रेस के लोग राम विरोधी है। इन्होंने राम मंदिर का विरोध किया। सपा ने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई थी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पाकिस्तान का राग अलापते हैं। पाकिस्तान का राग अलापने वाले वहीं जाएं। पाकिस्तान वाले उनको भीख तक नहीं देगा। ये आतंकियों के समर्थक हैं। ये देश में शरिया कानून लाना चाहते हैं। ये OBC का आरक्षण मुस्लिम लोगों को देंगे। ये सत्ता में आएंगे तो लोगों का हक छींनेगे। उन्होंने कहा कि चार जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद इस गठबंधन का बिखराव तय है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक असम के कामरूप से लेकर गुजरात के कच्छ तक सिर्फ एक ही स्वर गूंज रहा है जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे।

'गौ हत्या को बढ़ावा देना चाहता है विपक्ष...'
सीएम योगी ने कहा कि आपने बदलते भारत को देखा है विकसित भारत का आधार तैयार हो रहा है। जो भी परिवर्तन हो रहा है इसका नेतृत्व भले ही नरेंद्र मोदी कर रहे हैं, लेकिन इसमें आप सभी लोगों का योगदान है। आज आतंकवाद खत्म हो रहा है, नक्सलवाद दम तोड़ रहा है, देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। CM योगी ने विपक्ष पर हमलावर होते हुए कहा कि ये देश में पर्सनल लॉ कानून लागू करना चाहता है। तालिबानी शासन लागू करना चाहता है। हम इसका विरोध करते हैं। यह लोग गौ हत्या को बढ़ावा देना चाहते हैं जो हम लोग नहीं होने देंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News

static