होलिका दहन शोभायात्रा में CM Yogi ने जनता के साथ खेली फूलों की होली, देखें तस्वीरें...

punjabkesari.in Monday, Mar 25, 2024 - 11:07 AM (IST)

Holi 2024: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सभी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी और जनता के साथ फूलों की होली खेली है। दरअसल, सीएम योगी होलिका दहन शोभायात्रा में शामिल हुए, इस दौरान उन्होंने लोगों के साथ फूलों की होली खेली। इस शोभायात्रा की खूबसूरत तस्वीरें देखिए...

PunjabKesari
सीएम योगी पाण्डेयहाता में होलिका दहन उत्सव समिति की ओर से आयोजित होलिका दहन शोभायात्रा में शामिल हुए और वहां उपस्थित लोगों को संबोधित किया। शक्तिशाली समाज और समर्थ राष्ट्र के लिए आवश्यक है कि समाज में किसी भी प्रकार का भेदभाव न रहे, सबके बीच मतभेद समाप्त हो।

PunjabKesari
सीएम योगी ने कहा कि जब हम एकजुटता की भावना से देश हित के लिए सक्रिय होते हैं तो पर्व-त्योहारों के उमंग और उत्साह का लाभ अनंत काल के लिए प्राप्त होता है। होलिका दहन और होली को सत्य, न्याय व धर्म की विजय के उल्लास का पर्व बताते हुए कहा कि जहां भक्ति होती है वहां स्वतः शक्ति आ जाती है।

PunjabKesari
होलिका दहन सन्मार्ग पर चलने वाले भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार का तथा अन्यायी हिरण्यकश्यप और होलिका के नष्ट होने का स्मरण पर्व है। सीएम योगी ने कहा हमारे पर्व एवं त्योहार सौहार्द्र, शांति और समता के प्रतीक होने चाहिए। कहीं कोई भेदभाव न हो, सभी एकजुट रहें, यही होली का भी संदेश है।

PunjabKesari
होलिका दहन में यह संदेश निहित है कि अन्यायी और अत्याचारी कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, उसका अंत सुनिश्चित होता है। योगी ने कहा कि होलिका दहन सन्मार्ग पर चलने वाले भक्त प्रहलाद की रक्षा के लिए भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार का तथा अन्यायी हिरण्यकश्यप और होलिका के नष्ट होने का स्मरण पर्व है।

PunjabKesari
मुख्यमंत्री ने कहा कि बुराई की प्रतीक होलिका के दहन से यह संदेश भी मिलता है कि जब भी अन्याय होगा, पक्षपात होगा तो उसका दहन भी होना तय है। होलिका दहन और हिरण्यकश्यप का वध उसी परंपरा का हिस्सा है जिसमें हम प्रतिवर्ष अन्यायी रावण का पुतला भी जलाते हैं। सकल सनातनी हजारों वर्षों की अपनी इस विरासत को उत्साह और उमंग से मनाते हैं।c


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static