हर घर नल योजना सरकार की प्राथमिकता: CM योगी

punjabkesari.in Wednesday, Feb 10, 2021 - 10:39 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘हर घर नल योजना' सरकार की प्राथमिकता है और इसे निर्धारित समय अवधि में पूरा किया जाए। उन्होंने उत्तर प्रदेश जल निगम को ‘जल जीवन मिशन' के तहत के कार्यों को तेजी से सम्पादित किए जाने की सम्भावनाओं पर कार्ययोजना बनाए जाने के निर्देश दिए  योगी मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्च स्तरीय बैठक में उप्र जल निगम के पुनर्गठन और कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। जल निगम अपने कार्यों में उत्कृष्टता लाए और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना से कार्यों को सम्पादित करे। इससे वह विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेगा।

उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक का समावेश करते हुए निर्माण कार्यों को पूर्ण किया जाए। निर्धारित टाइम लाइन के अनुसार कार्य सुनिश्चित किए जाएं। कार्यों के सम्बन्ध में जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा नए नगर निकाय घोषित किए गए हैं। इसके अलावा, अनेक नगर निकायों का सीमा विस्तार किया गया है। उन्होंने इन नवगठित नगर निकायों में भी पेयजल की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static