CM योगी ने BJP के 'Media War Room' का किया उद्घाटन, कहा- पहले चरण का रूझान फिर मोदी सरकार

punjabkesari.in Wednesday, Apr 24, 2024 - 11:22 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने  BJP के 'मीडिया वॉर रूम' का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी मौजूद रहें। इसके बाद भूपेंद्र चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस बार 400 पार का लक्ष्य है। अच्छे परिणाम आएंगे।

PunjabKesari
'कांग्रेस लोगों की संपत्ति बांटेगी...'
सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी ने देश का मान बढ़ाया है। बिना भेदभाव के गरीब कल्याण का काम किया है। इसी दौरान उन्होंने कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दादी के नारे को पोता रट रहा है। रटंत तोते की बात करना हास्यास्पद है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले लोगों की संपत्ति का सर्वे करवाएंगी। इसके बाद उसका बंदरबांट करेंगी। PunjabKesari
ये भी पढ़ें.....
- BJP में अपर्णा का अपमान हो रहा, उनके लिए परिवार के दरवाजे हमेशा खुले हैं: शिवपाल यादव

 लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग हो चुकी है, दूसरे चरण के लिए 26 को मतदान होना है। ऐसे में यूपी में सियासी हलचल तेज है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से रिश्तों पर कहा कि अखिलेश यादव से उनके संबंध बहुत अच्छे हैं। अखिलेश अब उनकी सारी बात मानते हैं। उन्होंने जिनके-जिनके टिकट के लिए कहा और पार्टी में जो भी लागू करने के लिए कहा अखिलेश यादव ने वह सब किया है। अखिलेश ने कहा, "पार्टी के भीतर भी अब अखिलेश से किसी तरह की कोई शिकायत नहीं है और अखिलेश से हमारे संबंध बहुत पर्फेक्ट है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Recommended News

Related News

static